पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मीडिया से बातचीत के दौरान वसुंधरा राजे बेहद भावुक नजर आईं और उन्होंने जसवंत यादव के साथ अपने 30 साल के लंबे राजनीतिक सफर को याद किया. राजे ने बताया कि गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद जसवंत यादव ने पूरी बहादुरी से पहले ही सभी जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के बारे में बता दिया था.