कांग्रेस में अगले साल होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा है. इस रेस में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे दिलचस्प बना हुआ है, जिन्होंने 2021 में पद ठुकराने के बाद अब केंद्रीय संगठन में जगह बनाने की सुगबुगाहट तेज कर दी है. वीडियो में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के दिग्गजों की दौड़ और अंदरखाने की राजनीति का पूरा विश्लेषण किया गया है.