राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2026 में महाराष्ट्र के जालना से आए मारवाड़ी नस्ल के दो घोड़े 'आरडीएक्स' और 'एलेक्स' अपनी शानदार कद-काठी और 5-5 करोड़ की कीमत के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.68.5 इंच ऊंचे आरडीएक्स और 65 इंच ऊंचे एलेक्स के साथ-साथ हरियाणा से आया 25 लाख का मुर्रा नस्ल का 'मोती' भैंसा भी पर्यटकों को खूब लुभा रहा है. मेले में अब तक 1475 से अधिक पशु पहुंच चुके हैं, हालांकि करोड़ों के पशुओं की चमक के बीच स्थानीय ऊंट और घोड़ा पालकों ने चारे, परिवहन और सुविधाओं की कमी की चिंता भी जताई है.