सवाई माधोपुर की खंडार सीट से BJP विधायक जितेंद्र गोठवाल का शिवाड़ में पंचायत समिति चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे विपक्ष पर निशाना साधते हुए समुदाय विशेष को लेकर टिप्पणी करते सुनाई देते हैं. वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई, जबकि NDTV राजस्थान ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल इस मामले पर विपक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.