Nasha Mukt Alwar: घर-घर बनती दारू पर लगेगी रोक! अलवर में नशा मुक्ति की तैयारी|Alwar News

  • 1:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026
अलवर में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें टीबी मुक्त राजस्थान कार्यक्रम पर चर्चा हुई और कम समय में अधिक से अधिक लोगों को टीबी से मुक्त कराकर अलवर को जल्द टीबी मुक्त बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अलवर को पूरी तरह नशा मुक्त करने की बात भी उठी, जिसमें गांवों और घरों में अवैध शराब बनाने पर रोक की जरूरत बताई गई. नशे के आदी लोगों को समझाने और सभी विभागों के कर्मचारियों की भूमिका तय करने पर सहमति जताई गई, और कर्मचारियों से भी खुद नशा छोड़ने की अपील की गई.

संबंधित वीडियो