Sriganganagar Railway Track Blast Case: रेल हादसा कराने की साजिश का भंडाफोड़, हथियार और कारतूस बरामद
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर स्थित 50 जीबी गांव में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में राजस्थान ATS और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के कब्जे से 2 हथियार, 46 कारतूस और ब्लास्ट के लिए मिले 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां साजिश, फंडिंग और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।
प्राथमिक जांच में पाकिस्तान कनेक्शन और पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क जैसी जानकारियां भी सामने आई हैं। हालांकि इन बिंदुओं पर आधिकारिक जांच जारी है। 3 नवंबर को हुए इस धमाके में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा था और समय रहते एक बड़ा रेल हादसा टल गया था। पूरे मामले को लेकर ADG क्राइम दिनेश एमएन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे।
#sriganganagar #railwayblast #ats #rajasthanpolice #breakingnews #pakistanconnection #isi #nationalsecurity #railwaytrack #trainsafety #crimenews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan