Jaisalmer Panchayat Election: भोजपुरा पंचायत 0 नामांकन! सरपंच औप 7 वार्ड पंच पद खाली|Politics

  • 2:29
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026
जैसलमेर की ग्राम पंचायत भोजराजपुरा में सरपंच और सातों वार्ड पंच पदों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने 15 नवंबर को सुबह 11 बजे तक का समय खत्म होने पर शून्य नामांकन की घोषणा की. बताया जा रहा है कि सरपंच पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित था, जबकि गांव में कोई OBC मतदाता नहीं है और सभी वोटर जनरल वर्ग के हैं। ग्रामीणों ने इसकी लंबे समय से मांग की थी और पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया था.अब दोबारा चुनाव होने तक यह पंचायत बिना सरपंच के ही संचालित होगी.

संबंधित वीडियो