तालेड़ा क्षेत्र में सिटी बस में टिकट के पैसे मांगने पर एक युवक का परिचालक से विवाद हो गया. गुस्साए युवक ने डंडे से बस का कांच तोड़ दिया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वीडियो वायरल हुआ। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस ने युवक को डिटेन किया.वहीं प्रतापगढ़ शहर में देवगढ़ दरवाजे के बाहर बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला हुआ, जिसमें संजय गुर्जर गंभीर घायल हुआ और उसे उदयपुर रेफर किया गया. दूसरे घायल रिंकू खटीक को मामूली चोटें आई हैं और घटना से इलाके में तनाव है.