कोटा के जेके लोन अस्पताल के ईसीजी टेक्निशियन सतीश कुमार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के 10 अहम बिंदु तय किए हैं. सतीश ने सुसाइड नोट में लगातार 13 दिन ड्यूटी करवाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर परिजनों की शिकायत पर 3 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस अब ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और स्टाफ से पूछताछ कर पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.