भरतपुर और डीडवाना जिले में पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी रफ्तार से चल रही है. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आरओ कार्यालयों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे वहां मेले जैसा माहौल नजर आया. इस चुनाव में युवा प्रत्याशी भी बड़े पैमाने पर आगे आए हैं, जो सड़क, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान का वादा कर रहे हैं.