राजस्थान मेडिकल काउंसिल से जुड़े फर्जी डॉक्टरों के सिंडिकेट मामले में एसओजी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां 16 से 30 लाख रुपये में फर्जी एमबीबीएस डिग्रियां और एफएमजीई सर्टिफिकेट बेचे जा रहे थे.
जांच में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला भी सामने आया है जिसमें महज 8वीं पास एक व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के सहारे पूरा अस्पताल संचालित कर रहा था.एसओजी ने फर्जी सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने वाले 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा अब आरएमसी के करीब 75,000 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है.