बांसवाड़ा जिला परिषद की 43 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब 20 नवंबर को होने वाली मतगणना और नए जिला प्रमुख के चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं. इस चुनाव में कांग्रेस के सामने अपना पुराना वर्चस्व बचाने की चुनौती है, वहीं बीजेपी वापसी की कोशिश में है और BAP (भारतीय आदिवासी पार्टी) अपनी मजबूत ताकत दिखा रही है.वार्ड नंबर 32 जैसी हॉट सीटों पर दिग्गज नेताओं के परिवार आमने-सामने हैं, जिससे वागड़ की इस राजनीतिक जंग में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.