नागौर में किसानों की जमीन और खसरा नंबरों का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का फर्जी फसल बीमा क्लेम उठाने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है.
नागौर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सरकारी शिक्षक, ई-मित्र संचालक, बीमा कंपनी के 3 अधिकारियों तथा एक सरकारी वकील और उसकी पत्नी समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह काला कारोबार पिछले 5 साल से चल रहा था, जिसमें 3 अलग-अलग तरीकों से फर्जी क्लेम हड़पे जा रहे थे और मुख्य आरोपी सहदेव कस्बा पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है.