राजस्थान पुलिस मुख्यालय के 'ऑपरेशन खुशी-11' के तहत अजमेर की किशनगढ़ पुलिस ने 9 महीने से लापता नाबालिग बालिका को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. 19 फरवरी 2026 से लापता इस बालिका की तलाश के लिए पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था तथा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों और हजारों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली. 14 नवंबर को बेटी के घर लौटने पर 9 महीने से इंतजार कर रहे माता-पिता की आंखें नम हो गईं और परिवार में खुशियां लौट आईं.