Kishangarh Gold Fraud: 1.5 किलो सोना लेकर स्कूटी से फरार! किशनगढ़ में ज्वेलर से बड़ी ठगी

  • 4:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026
चूरू के एक ज्वेलरी व्यापारी को खरीदारी का झाँसा देकर किशनगढ़ बुलाया गया, जहाँ 5 नवंबर को दो कर्मचारियों से करीब 1510 ग्राम सोने के गहने लेकर आरोपी स्कूटी से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक इस सोने की कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये है. मदनगंज थाना पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और ब्यावर, राजसमंद, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर से लेकर उत्तराखंड तक आरोपियों का पीछा किया। आखिर में जयपुर से तीन आरोपी पकड़े गए. पुलिस ने 1 करोड़ 80 लाख का सोना और 13,32,000 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि कुछ माल बेचे जाने की बात सामने आई है, जिसकी रिकवरी का प्रयास जारी है.

संबंधित वीडियो