भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया और जनजातीय समाज के योगदान को याद किया.
उन्होंने करीब 3000 करोड़ रुपये की 246 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 173 का लोकार्पण और 73 का शिलान्यास शामिल है.संबोधन में उन्होंने दावा किया कि करीब 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकले हैं.
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CM आवास पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में PM का संबोधन सुना और जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया.