धौलपुर के राजाखेड़ा क्षेत्र स्थित महाजीत का पुरा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया.
इस हिंसक झड़प और हमले में ड्राइवर सहित तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और आक्रोश का माहौल है.
घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.