राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बीकानेर संभाग में एक मामूली कनिष्ठ सहायक (LDC) के ठिकानों पर जब एसीबी की 5 टीमों ने शुक्रवार सुबह धावा बोला, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए. पंचायती राज विभाग के बाबू शुभकरण परिहार के घर से नोटों की गड्डियों, किलो के भाव सोना-चांदी और आलीशान बंगलों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. #ACBRaid #BikanerNews #RajasthanACB #CorruptionExposed #BreakingNews #BikanerUpdate #PropertySeized #GramPanchayatSahayak #JaipurNews #ACBAction #IncomeTaxRaid #RajasthanCrime