डूंगरपुर जिले के बिछवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-48 पर एसिड से भरा एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर का भांजा (खलासी) बाल-बाल बच गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.