राजस्थान में निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर पर रणनीति बदलना शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर अंदरूनी कलह और गुटबाजी का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कही और एकजुट होकर पंचायत चुनाव जीतने का दावा किया. इसी बीच आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने INDIA ब्लॉक की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी पार्टियां केवल 15 से ज्यादा सांसद वालों को तवज्जो देती हैं, फिर भी वे बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के साथ खड़े हैं.
#cmbhajanlalsharma #govindsinghdotasara #hanumanbeniwal