Ajmer Blind Murder Case: शराब और पैसों के विवाद में साथी ने ली जान | Top News | Crime News

  • 3:15
  • प्रकाशित: नवम्बर 27, 2026
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में 22 नवंबर 2026 को होटल शोभराज के पीछे मिले 44 वर्षीय अज्ञात फकीर के शव के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने करीब 100 होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और 200 खानाबदोशों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 48 वर्षीय आरोपी करण सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे और शराब व पैसों के विवाद तथा झगड़े के बाद आरोपी ने तड़के सोते समय सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पूरी रिपोर्ट देखें। #ajmernews #ajmerpolice #blindmurder #crimenews #ganjthanaajmer #rajasthanpolice #rajasthannews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो