राजस्थान के अजमेर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ सूचना केंद्र चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की।