Alwar: अलवर में 3 किमी तक धधकी पहाड़ियां, NDRF बुलाई । Top News । Breaking News

  • 5:37
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में सरहटा गांव के पास पहाड़ियों पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूखी झाड़ियों में लगी आग हवा के साथ फैलती हुई सरहटा और बरतौद की पहाड़ियों से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन, वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें घंटों तक जुटी रहीं। आग बुझाने के अभियान में NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रात तक आग फैलने के बाद दिन में दोबारा प्रभावित पहाड़ियों की जांच कर शेष आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। #AlwarFire #RajasthanNews #Ramgarh #NDTVRajasthan #ForestFire Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो