Bhiwadi Chemical Factory Fire: तबाही का मंजर, 7 मजदूरों के कंकाल देख कांपी रूह!। Top News। Rajasthan

  • 9:17
  • प्रकाशित: फ़रवरी 16, 2026

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आज, सोमवार सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके हुए और उसके बाद वहां आग लग गई. मौके से मिल रही तस्वीरों में फैक्ट्री में आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी इस आग से 6 से 7 मजदूर जिंदा जल गए हैं. साथ ही, कई मजदूर फैक्ट्री में फंसे हुए हैं जिनके बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे. आग की लपटें भड़कते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन लगभग 10 लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है. #BhiwadiFire #RajasthanNews #Khushkhera #ChemicalFactoryFire #BreakingNews #FireTragedy #KhairthalTijara #FactoryBlast #IndustrialAccident #LiveUpdate #RescueOperation #7Dead #RajasthanPolice

संबंधित वीडियो