राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में IGNP नहर में Swift कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कार में थारूसर गांव के पांच लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र में RD 656 के पास की बताई जा रही है। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को बचाया। बीकानेर से SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।