मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज 'राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति' की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की सुरक्षा और उनका सर्वांगीण कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।