जैसलमेर में मां देगराय मंदिर के कायाकल्प और विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 11 करोड़ 84 लाख रुपये की मंजूरी दी है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी। इस राशि से प्राकृतिक विरासत संरक्षण और मंदिर प्रांगण में आधुनिक यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
#rajasthannews #jaisalmernews #maadegraimandir