राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव 4 दिवसीय बीकानेर दौरे पर पहुंचे, जहां बी.डी. कल्ला सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. दौरे के दौरान आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों, टिकट बंटवारे और संगठन की मजबूती पर बैठकों के जरिए मंथन किया जाएगा. NDTV से खास बातचीत में चिरंजीव राव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 29 सितंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया.
#politics #congress