कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में रिपोर्ट के मुताबिक 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें 15 महिलाएं और 3 पुरुष हैं, जबकि 35 घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज़ बारिश के कारण बाहर निकलने वाले लोग नहीं निकल पाए और अंदर आने वाली भीड़ को वालंटियर रोक नहीं सके, जिससे अंदर भीड़ हो गई. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया, मुआवज़े का ऐलान हुआ और मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव और घायलों के इलाज की समीक्षा की.