राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव संचालन समिति के साथ मैराथन बैठकें कीं।