जयपुर से निकाय चुनाव को लेकर मंत्री अविनाश गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी और जनता को सरकार के काम पर भरोसा है। अविनाश गहलोत ने कहा कि बीजेपी को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है और पार्टी में सामूहिक फैसले लिए जाते हैं।