रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जैसलमेर दौरे का आज दूसरा दिन है, और होटल फोर्ट रजवाड़ा में सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर हाई लेवल मीटिंग होने वाली है. इस बैठक में CDS समेत तीनों सेनाओं के अधिकारी शामिल रहेंगे, और बैठक को देखते हुए जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है. कल राजनाथ सिंह ने वॉर म्यूजियम में लाइट एंड साउंड शो में शिरकत की थी.