पंचायत चुनाव में ईवीएम के साथ वीपीपैट लगाने की मांग की गई है. डोटासरा ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे. पंचायत चुनाव से पहले डोटासरा ने यह बड़ी मांग रख दी है. निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का भी उन्होंने आरोप लगाया है. मीडिया से बातचीत में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शी सुनिश्चित करने के लिए वीवीपैट का इस्तेमाल जरूरी है.