राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वे नौसिखिया की तरह बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की हार से कांग्रेस नेता पूरी तरह हताश हैं और कांग्रेस के शासनकाल में कानून व्यवस्था जर्जर थी. वहीं दूसरी ओर पाली में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से खरीद-फरोख्त और लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए गए, साथ ही सवाल उठाया गया कि 32 पार्षदों में से केवल 3 कैसे रह गए.निकाय चुनाव के नतीजों के बाद दोनों दलों के बीच जुबानी हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं.
#rajasthanpolitics