जयपुर के प्रतापनगर इलाके में नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला से अभद्रता और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और थाने के बाहर हंगामा होने के बाद, दोनों आरोपी सिपाहियों का मेडिकल कराकर उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोनों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी.