पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को उनके ही सदस्यों ने एक्सपोज कर दिया है. गहलोत का दावा है कि बीजेपी और RSS के पुराने नेता भी पार्टी के रवैये से परेशान होकर प्राइवेटली उनसे दर्द बयां कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान परिसीमन पर सवाल उठाए और युवा पीढ़ी को देश व लोकतंत्र के भविष्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.
#ashokgehlot @ECIVoterEducation #congress