अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई जगन गुर्जर की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट आया है। करीब 30 घंटे के गतिरोध और प्रशासन के साथ लिखित समझौते के बाद मेडिकल बोर्ड ने जगन गुर्जर के शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शव को उनके पैतृक गांव धौलपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।