Surwal Gram Panchayat: 43 प्रत्याशी, जंबो बैलेट और रिकॉर्ड जीत! सुरवाल बना चर्चा का केंद्र!
सवाई माधोपुर की सुरवाल ग्राम पंचायत इस बार पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी रही। यहां सरपंच चुनाव में रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी मैदान में उतरे, जिसके चलते जंबो बैलेट पेपर का इस्तेमाल करना पड़ा। मतदान के लिए अतिरिक्त मतपेटियां, पोलिंग पार्टियां और पुलिस बल तैनात किया गया।
6654 मतदाताओं वाली इस पंचायत में शहादत अली ने 1792 वोट हासिल कर 654 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि शहादत अली सऊदी अरब से सिर्फ 5 दिन पहले गांव लौटे थे और चुनावी मैदान में उतरते ही 42 अन्य प्रत्याशियों को हराकर सरपंच बन गए। वहीं 23 प्रत्याशियों को 10 से भी कम वोट मिले और कई उम्मीदवार NOTA से भी पीछे रहे।
#surwal #sawaimadhopur #panchayatchunav #panchayatelection #sarpanchelection #electionresult #shhadatali
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan