वर्ष 2026 में पंजाब के अंदर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए छह हमलों और पांच जवानों की हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और उसके प्रॉक्सी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) का बड़ा हाथ सामने आ रहा है. यह घटनाक्रम 1980 के दशक के काले दौर और जम्मू-कश्मीर में अपनाए गए टारगेट किलिंग के पैटर्न की याद दिलाता है. इस विशेष रिपोर्ट में समझिए कि आखिर आतंकियों का 'ऑपरेशन नूर' क्या है और पंजाब में पुलिस वालों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है.