लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा गांव में आतरौली ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित उपसरपंच की उपसरपंच बनने के कुछ ही घंटे बाद वैन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर, दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर हुए भीषण कार-बाइक हादसे में दो सगी बहनों और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल है. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की, जिसकी पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में है.