पुष्कर पशु मेले का आगाज़ इस बार रंगारंग होने के साथ ऐतिहासिक भी रहा, जब राजस्थान के पारंपरिक नगाड़े की थाप पर देसी ही नहीं, विदेशी मेहमान भी थिरकते नज़र आए.
प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथू जी के साथ अलग-अलग देशों से आए उनके शिष्यों ने एक ही मंच पर शानदार प्रस्तुति दी.
भाषा और सरहदों का फासला मिटा और संगीत ने सबको एक सूत्र में बांध दिया। देखिए पुष्कर मेले का यह यादगार नज़ारा.