धौलपुर में मतगणना के दौरान रिकाउंटिंग के बाद जमकर हंगामा हुआ. सिर्फ 3 वोटों के हार-जीत के अंतर पर विवाद भड़क गया.
बताया जा रहा है कि 40 से 50 लोग मतगणना कक्ष में घुस गए और मत पेटियां लेकर फरार हो गए. प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला करने की भी जानकारी है.
हमले में कई मतदान कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरा मामला अब जांच के घेरे में है.