पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सवाई माधोपुर जिले की सुरवाल ग्राम पंचायत बैलेट पेपर को लेकर चर्चा में रही. यहां सरपंच पद के लिए प्रदेश में सर्वाधिक 43 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे.इतने उम्मीदवारों के कारण प्रशासन को करीब 7.5 फीट लंबा बैलेट पेपर बनवाना पड़ा.