Sriganganagar Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक विस्फोट के पीछे ISI की साजिश? जांच में बड़े खुलासे!
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों द्वारा पंजाब से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस साजिश के तार पाकिस्तान और ISI से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए आरोपियों को जाल में फंसाकर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की योजना बनाई गई।
सबसे बड़ी बात यह है कि धमाके से कुछ समय पहले ही यात्रियों से भरी ट्रेन उसी ट्रैक से गुजरी थी। यदि समय में थोड़ा भी अंतर होता तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। यह मामला केवल रेलवे सुरक्षा ही नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जाल में फंसाने जैसे गंभीर मुद्दों से भी जुड़ा है।
आखिर पाकिस्तान का यह कथित नया आतंकी मॉड्यूल कैसे काम करता है? क्या हनीट्रैप अब आतंकवाद का नया हथियार बनता जा रहा है? बड़ी पड़ताल में इन सभी सवालों का विश्लेषण।
#sriganganagar #pakistan #isi #honeytrap #railwayblast #nationalsecurity #indiasecurity #cybersecurity #terrorplot
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan