बीकानेर के बजू क्षेत्र में नहर के माइनर टूटने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जहां चारणवाला में 50 फीट और गोगियावाला में 150 फीट तक लिंक माइनर टूट गई है. हाल ही में चलाए गए सफाई अभियान में ठेकेदारों द्वारा खानापूर्ति किए जाने और नहर में मिट्टी-कचरा रहने के कारण यह हादसा हुआ है, जिससे पानी का संचालन रुक गया है. वीडियो में देखें किस तरह प्रशासनिक लापरवाही और घटिया सफाई व्यवस्था के चलते किसानों को एक बार फिर पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.