सूर्यनगरी जोधपुर में मौसम के करवट लेने और तापमान में गिरावट आने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है. गर्मी के लंबे दौर के बाद सुहावने हुए मौसम का आनंद लेने के लिए शहर के ऐतिहासिक स्थलों, खासकर तुरजी का झालरा पर देसी और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस रिपोर्ट में देखिए जोधपुर की बदलती रंगत और सुनिए यहां की कला व संस्कृति से प्रभावित सैलानियों की खास बातचीत.