राजस्थान के बारां जिले में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है, जहां बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित इस पद पर अभी तक प्रमुख दलों ने अपने आधिकारिक पत्ते नहीं खोले हैं, जिससे संभावित दावेदारों के बीच लॉबिंग और सियासी मंथन तेज हो गया है.