राजस्थान में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जयपुर में 17 से 20 नवंबर तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें इस बार 106 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
ये मास्टर ट्रेनर्स आगे जिलों में करीब 2660 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देंगे, जो 2 दिसंबर से जिला मुख्यालयों पर शुरू होगा.
घर-घर जाकर जनगणना और 10 से 24 जनवरी तक स्वगणना (खुद जानकारी भरने) का विकल्प रहेगा.