सरिष्का से आगरा जा रही विदेशी पर्यटकों (UK) से भरी एक टूरिस्ट बस भरतपुर में सेवर चौराहे के पास अचानक स्टियरिंग जाम होने के कारण पलट गई.
इस भीषण हादसे में करीब 6 से 7 विदेशी पर्यटकों को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया.
वीडियो में देखें घटनास्थल की लाइव तस्वीरें और जानें कैसे प्रशासन ने पर्यटकों का सामान सुरक्षित शिफ्ट कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया.