विश्व हिंदू परिषद (VHP) का देशव्यापी 'हितचिंतक' सदस्यता अभियान 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक शुरू हो गया है, जिसके तहत नागौर जिले में 51,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रेस वार्ता में विभाग मंत्री रामेश्वर सारस्वत ने बताया कि जिले को 6 प्रखंडों में बांटा गया है और कार्यकर्ता हर गांव में घर-घर जाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को संगठन से जोड़ेंगे. वीडियो में जानिए इस महाअभियान की पूरी रूपरेखा और सदस्य बनने की प्रक्रिया.